आईपीएल-9 के 12वें मुकाबले में शुरुआती झटकों के बाद अंबाती रायडू के फिफ्टी के दम पर मुंबई इंडियंस संभल गया और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य दे पाया।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाए। मुंबई के लिए अंबाती रायडू ने 54 रन और क्रूनाल पांड्या ने नाबाद 49 रनों उपयोगी पारियां खेली। रायडू ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए जबकि क्रूनाल अपनी फिफ्टी से महज एक रन से रह गए जिन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
तेज गेंदबाज बरिंदर सरां ने हैदराबाद के लिए 28 रन देकर 3 विकेट झटके।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लेकिन मुंबई को पहले ही ओवर में झटका लग गया। किवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने आज के मैच से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की उसे यादगार नहीं बना सके। गुप्टिल महज 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए।
शुरुआती झटके से मुंबई अभी उबर रही थी कि चौथे ओवर में उसने दूसरे ओपनर पार्थिव पटेल (10) का विकेट गंवा दिया। यह सफलता तेज गेंदबाज बरिंदर सरां के खाते में गई। मुंबई के लिए झटके लगने बंद नहीं हुए क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा भी 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए, फिर जोस बटलर 11 रन चलते बने।
हालांकि टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि अंबाती रायडू ने एक छोर संभाले रखा और क्रूनाल पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह सके। सरां ने उन्हें 54 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया।
क्रूनाल ने भी तेजी से बल्लेबाजी की और 14वें ओवर में बिपुल शर्मा की गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए कुल 26 रन जोड़ लिए। रायडू के जाने के बाद क्रूनाल का साथ देने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। लेकिन हार्दिक भी यहां पर फेल हो गए। उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने 19वें ओवर में बोल्ड कर दिया।

No comments:
Post a Comment